फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: धसान नदी में डूबा मछुआरा, मौत

Tue, 05 Aug 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। लहचूरा बांध से निकली धसान नदी में मछली पकड़ते समय मछुआरे की डूबने से मौत हो गई। घटना मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाते समय हुई। पुलिस ने गोताखोरोंं की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के चिरवारी गांव निवासी भजनलाल (43) रविवार की शाम साथियों के साथ धसान नदी में मछली पकड़ने गया था। जाल बिछाते समय उसका पैर फिसल गया। इससे वह नदी में डूब गया। तेज बहाव में वह बह गया। नदी किनारे मौजूद अन्य मछुआरों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। गोताखोरों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद भजनलाल को बाहर निकाला गया। परिजन उसे सीएचसी हरपालपुर ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लहचूरा बांध के जेई रामआसरे ने बताया कि बांध के फाटक खोलने के दौरान सायरन बजाने के साथ आसपास के गांव में मुनादी कराई जाती है। ताकि, लोग नदी किनारे न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें