फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, हवाई फायरिंग

Wed, 22 May 2024 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर कोतवाली से एक किलोमीटर दूर मोहल्ला शेखाना में मंगलवार रात मामूली विवाद में दो पक्षों आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर गाली गलौज हुआ। एक पक्ष के युवक ने अवैध तमंचे से हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने एक नामजद सहित तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला शेखाना निवासी देवेंद्र ने बताया कि सोमवार रात करीब 7:30 बजे वह अपनी भाभी को दवा दिलाने के लिए जा रहा था। इस दौरान मोहल्ला निवासी संजीव ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली गलौज शुरू कर दी। वह उसको देख लेने की धमकी देते हुए चला गया। काफी देर के बाद वह घर आया और दरवाजे के सामने भूसा इकट्ठा करने लगा।
तभी आरोपी अपने साथियों के साथ आ गया और मोहल्ले में दहशत फैलाने के लिए अवैध तमंचे से करीब छह राउंड हवाई फायरिंग की। इससे मोहल्ले के लोगों में भगदड़ मच गई। लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। फायरिंग की सूचना पर पुलिस पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो गए। कोतवाल दिग्विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें