फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सांसद पर की टिप्पणी, सपा नेता पर मुकदमा दर्ज

Wed, 22 May 2024 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी करना सपा नेता महंगा पड़ा। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी की शिकायत पर पुलिस ने सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सपा नेता मोहित यादव ने फेसबुक पर सांसद सुब्रत पाठक के खिलाफ गाली गलौज करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। इनके इस कृत्य से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना है। इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किया जाना अति आवश्यक है। पुलिस ने सपा नेता मोहित यादव के खिलाफ आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।
इस संबंध में सपा नेता मोहित यादव ने बताया कि उनके ऊपर जो मुकदमा दर्ज किया गया है उससे वह चिंतित नहीं हैं। सांसद जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए खुलेआम पुलिस अधिकारियों को धमकी देना और समाजवादी साथियों के साथ मारपीट करना ठीक है तो मैंने भी ठीक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें