फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन जमकर बवाल, फेल रही इंटेलिजेंस

विज्ञापन
सौरिख तिराहा स्थित पार्क में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
कन्नौज। छिबरामऊ के सौरिख तिराहे पर भगवान बुद्ध की मूर्ति लगाने के बाद दूसरे दिन भी जमकर बवाल हुआ। पुलिस की खुफिया इकाई पूरी तरह फेल नजर आई। हालात यह रहे कि लोगों ने अपने घर की छतों पर ईंट पत्थर जमा कर लिए। जगह-जगह पथराव के लिए सामग्री इकट्ठा की गई। खुफिया इकाई और स्थानीय पुलिस दोनों को इसकी भनक नहीं लगी। आधी अधूरी तैयारी के बीच भीड़ को नियंत्रित करने पहुंचे कोतवाल समेत दो इंस्पेक्टर, एक दरोगा, दो पुलिसकर्मी और एक पीएसी सिपाही पथराव में घायल हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार रात भगवान बुद्ध के अनुयायी पक्ष ने रातों रात पार्क के भीतर लोहे के एंगल पर मूर्ति स्थापित कर दी। लोहे के एंगल को सीमेंट से मजबूत आधार दिया गया। यह सब कुछ करने में कम से कम 3 से 4 घंटे का वक्त लगा होगा। पुलिस को इसकी भनक नहीं लग पाई। बुधवार को क्षत्रिय महासभा, करणी सेना ने मिलकर विरोध किया। सड़क जाम की गई। रात तक मंथन चला। हल नहीं निकल पाया। गुरुवार दोपहर को नगरपालिका की टीम मूर्ति को हटाने के लिए पहुंची। अनुयायियों ने बवाल कर दिया। घर की छतों और आसपास जमा किए ईंट, पत्थरों से पथराव हुआ। कई पुलिसकर्मी घायल हुए। दूसरे दिन इतने बड़े बवाल को देखकर यह आरोप लगने लगा है कि इस पूरे मामले में पुलिस की खुफिया इकाई और स्थानीय पुलिस दोनों फेल नजर आई है।
हालात यह रहे कि आखिर में एसपी प्रशांत वर्मा को खुद मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस उपद्रवी तत्वों को चिह्नित करने का काम कर रही है। एसपी का कहना है कि अभी बवाल शांत कराना पुलिस की प्राथमिकता में है। इसके बाद इस पर विचार किया जाएगा कि किसकी कमी से यह बवाल हुआ।
विज्ञापन

छिबरामऊ की राजनीति गरमाई
बुद्ध मूर्ति की आड़ में छिबरामऊ की राजनीति गरमा गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य यहीं की हैं। भाजपा के लिए किसी भी एक पक्ष में खड़ा होना मुश्किल भरा हो गया है ऐसे में पार्टी भी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। अभी तक कोई भी नेता खुलकर सामने नहीं आया है।
अफसरों ने देर रात की मंत्रणा
पथराव के बाद हालात बिगड़ने पर डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी प्रशांत वर्मा, एडीएम गजेंद्र कुमार और एएसपी डॉ. अरविंद कुमार ने कोतवाल में गहन मंत्रणा की। इस दौरान जिले के कई थानों का फोर्स बुला लिया गया।
नगर पालिका की गाड़ी पर पथराव, बुद्ध पूजा की
गुरुवार रात साढ़े नौ बजे के करीब नगर पालिका का वाहन सौरिख तिराहे पर पहुंचने पर लोगों को फिर से मूर्ति हटाने की कोशिश का अंदेशा हुआ। इससे उपद्रवियों ने फिर से पथराव शुरू कर दिया। इस बीच प्रशासन बैकफुट पर आ गया। अनुयायियों ने इस बीच बुद्ध पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें