फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कार की टक्कर से महिला श्रद्धालु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को खड़ी बस से उतरी कर्नाटक की महिला श्रद्धालु की कार की टक्कर से मौत हो गई। महिला लघुशंका करने जा रही थी, तभी वह कार की चपेट में आ गई। सूचना पर यूपीडा के अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दी है। महिला महाकुंभ स्नान के बाद अयोध्या से मथुरा जा रही थी।
विज्ञापन

कर्नाटक के जिला मंड्या के थाना असहनी निवासी चालक संतोष टूरिस्ट बस पर 33 श्रृद्धालुओं को तीर्थ स्थलों के दर्शन और कुंभ स्नान कराने प्रयागराज पहुंचे थे। प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के बाद रामलला के दर्शन कर अयोध्या से आगरा मथुरा वृंदावन जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के रनवां गांव के पास भोर में साढ़े चार बजे आराम करने के लिए चालक ने बस को यलो लाइन पर खड़ा कर दिया। तभी श्रृद्धालु लघुशंका के लिए बस से नीचे उतरने लगे। कर्नाटक के जिला मंड्या थाना मधुरटोन, लीलापति स्टेशन पास निवासी मंजुला वेन पटेल (60) लघुशंका करने के लिए ओवरटेक लेन की ओर चली गई। तभी तेज रफ्तार अज्ञात कार के चालक ने टक्कर मार दी, जिससे श्रद्धालु महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के पुत्र हेमंत पटेल ने बताया कि चार भाई हैं, पिता बंगलुरू में व्यापार करते हैं। वह लोग फ्लाइट से आये थे। उप निरीक्षक रोहित कुमार ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें