मलिकपुर। क्षेत्र के ग्राम रायपुर में सरकारी देसी शराब की दुकान है। मंगलवार की देर रात शटर में लगे तालों को तोड़कर चोरों ने उसमें रखे पांच हजार रुपये व 10 पेटी शराब के पाउच चोरी कर लिए। बुधवार सुबह जब सेल्समैन ओमकार सिंह दुकान पर पहुंचे तो शटर के ताले टूटे देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने ठेकेदार राजन गुप्ता को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद दुकान पहुंचे ठेकेदार ने रामाश्रम चौकी प्रभारी को एक लिखित शिकायती पत्र देकर चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग उठाई है। उधर, चौकी प्रभारी हरीश कुमार ने कहा सरकारी देशी शराब दुकान पर चोरी का मामले की जानकारी हुई है। घटना गंभीर है। जांच के बाद आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।