फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: किसानों ने हाईवे पर ट्रैक्टर श्रृंखला बनाकर किया प्रदर्शन

Mon, 26 Feb 2024 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के किसानों ने हाईवे पर ट्रैक्टर श्रृंखला बनाकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन



दिल्ली कूच आंदोलन चल रहा है। इसी के तहत सोमवार को ग्राम इस्माइलपुर स्थित भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यालय से जिलाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कुसुम चौहान के नेतृत्व में दर्जनों ट्रैक्टर श्रृंखला बनाकर हाईवे पर पहुंच गए। जानकारी पर कोतवाल जयप्रकाश शर्मा भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और ट्रैक्टरों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसानों की भारी संख्या और ट्रैक्टर की तादाद अधिक होने से पुलिस रोकने में नाकाम रही और इसके बाद सभी ने हाईवे पर पहुंचकर दिल्ली की ओर अपना रुख कर ट्रैक्टर श्रृंखला बनाकर विरोध-प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार एमएसपी गारंटी कानून सहित अन्य मांगों को पूरा नहीं करती है, तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा। किसानों के आंदोलन को सरकार लाठी और गोली की दम पर कुचलना चाहती है, लेकिन किसान लाठी और गोली से डरने वाला नहीं है। अब और अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान खेत में कड़ी मेहनत करता है तो वहीं अपनी मांगों को मनवाने के लिए भी कड़ा संघर्ष करता रहेगा। इस दौरान इरशाद अली, साजिद हुसैन, मुदस्सिर अली, राजेश यादव, अकील फारूकी, अनवर खान, रजाउल अली आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें