फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालातों में चारपाई पर मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ। क्षेत्र के तिज्जापुरवा गांव में किसान की मौत हो गई। पत्नी ने भूमि विवाद के चलते देवर पर हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से मौत होने की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम तिज्जापुरवा निवासी किसान राजाराम राजपूत (45) का 14 मई को पत्नी रामश्री से विवाद हो गया था। पत्नी रामश्री मायके में रह रही थी। शुक्रवार की रात राजाराम का शव चारपाई पर पड़ा मिला। रामश्री ने बताया कि देवर ने पति को गुमराह कर अपने नाम जमीन करा ली। थाना प्रभारी कमल भाटी को बताया कि पति के छोटे भाई ने प्लाट और खेत अपने नाम करा लिया है। इसके बाद पति की हत्या कर दी।
हसेरन। क्षेत्र के कठार गांव में मानसिक रुप से कमजोर युवक ने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
क्षेत्र के ग्राम कठार निवासी सुनील (32) पुत्र अमर सिंह मानसिक रुप से कमजोर था। तीन सालों से उसका इलाज कानपुर के एक निजी अस्पताल से चल रहा था। शनिवार की दोपहर उसने घर के अंदर कमरे में रेशम की पट्टी से फंदा लगा लिया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक सुनील की शादी सात साल पहले ग्राम बहादुरपुर मझिगवां निवासी प्रीती के साथ हुई थी। मृतक के एक बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें