फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: खेत में पानी भरने पर की थी किसान की हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। ट्यूबवेल चालू रहने के कारण आलू और मक्का की फसल में पानी भर गया। इससे गुस्साए पड़ोसी खेत मालिक और उनके बेटे ने किसान को पीटा और गला दबाकर हत्या कर दी। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों और गला दबाकर हत्या की पुष्टि होते ही पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि दोनों की खेत पर लड़ाई हुई थी। गाली देने पर किसान की हत्या कर दी।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नगला वीरभान निवासी इंदल सिंह ने बताया 15 फरवरी शाम को भाई चंद्रपाल यादव (50) खेत में पानी लगाने गए थे। बिजली न होने पर चंद्रपाल घर चले आए और स्टार्टर से सबमर्सिबल पंप को बंद करना भूल गए। कुछ देर बाद बिजली आने पर नलकूप अपने आप चालू हो गया और पड़ोसी खेत मालिक ताहर सिंह की आलू व मक्का की फसल में पानी भर गया। इससे उनकी फसल बर्बाद हो गई। सुबह जब ताहर सिंह और उनके बेटे पवन ने खेत में पानी भरा देखा तो दोनों चंद्रपाल से शिकायत करने पहुंचे। खेत पर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसमें पिता-पुत्र ने चंद्रपाल को पीटा और गला दबा दिया जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद चंद्रपाल के भाई इंदल सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों और गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता-पुत्र ताहर सिंह और पवन को गिरफ्तार कर लिया। शाम को एसपी विनोद कुमार ने भी सौरिख थाने पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि आरोपी ताहर सिंह सेवानिवृत्त होमगार्ड है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें