फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नियुक्ति पत्र थमा युवक से ठगे 1.40 लाख

विज्ञापन
Fake appointment letter handed over to youth cheated 1.40 lakh - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज तिर्वा में नौकरी के लिए युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर उससे एक लाख 40 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। नौकरी न लगने पर युवक अपनी रकम वापस पाने के लिए चार साल से भटक रहा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

कस्बा विशुनगढ़ निवासी सुभाष चंद्र बाल्मीकि ने बताया कि बेटे शिवम की नौकरी लगवाने के लिए ग्राम रैपुरा निवासी युवक और उसके बेटे को एक लाख 40 हजार रुपये दिए थे। 29 सितंबर 2017 को उसे राजकीय इंजीनियरिंग कालेज तिर्वा का फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया गया।
जब बेटे को लेकर वहां पहुंचे तो उन्हें नियुक्ति पत्र फर्जी होने की जानकारी मिली। उन्होंने ब्याज पर यह रुपया लेकर दिया था। चार साल से वह अपना पैसा वापस मांग रहे हैं लेकिन युवक टाल-मटोल कर रहा है। पीड़ित ने पुलिस से उसकी रकम वापस दिलाए जाने की मांग की है। इस संबंध में विशुनगढ़ थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें