कन्नौज। रेल की खराब व्यवस्था को दूर कराने के लिए शहर के व्यापारियों ने महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा। इसमें रात नौ बजे से 10 बजे के बीच कानपुर से फर्रुखाबाद के लिए एक्सप्रेस ट्रेन चलवाए जाने सहित अन्य मांगें कीं।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल रेलवे के स्टेशन मास्टर मनोज अवस्थी से मिला। व्यापारियों ने मांग की है कि रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित ध्वज स्तंभ पर पंद्रह अगस्त को तिरंगा नहीं फहराया गया। लंबे समय से हो रही मांग को देखते हुए यह भरोसा दिया गया था। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की मरम्मत कराई जाए। कुछ माह पहले जीएम के कन्नौज रेलवे स्टेशन आगमन पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दस सूत्री मांग पत्र सौंपा था। उस पर विचार कर लागू कराया जाए।
इस मौके पर रामेंद्र सिंह कटारा एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष गौरव कटियार, जिला उपाध्यक्ष आलोक पाल, नगर महामंत्री अजीत वर्मा सर्राफ, युवा नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता, युवा महामंत्री हर्ष गुप्ता गोलू, उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा सर्राफ समेत कई लोग मौजूद रहे।