फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्डिंग हटाने पर पेट्रोलपंप मैनेजर से ईओ की नोकझोंक

Thu, 05 Jan 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
पाोस्टर उखाड़ते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए प्रशासन ने होर्डिंग व पोस्टर हटाओ अभियान तेज कर दिया है। पेट्रोल पंप पर लगे प्रधानमंत्री मोदी के होर्डिंग हटाने पर ईओ से पेट्रोप पंप मैनेजर की नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


गुरुवार को नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार, जेई दिनेश तिवारी ने पुलिस बल के साथ पश्चिमी बाईपास स्थित डायट गेट से लेकर फर्रुखाबाद चौराहे तक होर्डिंग व पोस्टर हटवाए। रिलायंस पेट्रोलपंप पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का होर्डिंग हटाने पर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने विरोध किया। पेट्रोलपंप मैनेजर राजकुमार की ईओ से नोकझोंक भी हुई, लेकिन पालिकाकर्मी होर्डिंग उखाड़कर ले गए। दोपहर बाद सौरिख तिराहा से लेकर पूर्वी बाईपास तक अभियान चलाया गया

वहीं ब्लाक व तहसील परिसर में भी लगा मुख्यमंत्री का होर्डिंग नहीं हटाया गया। इस बारे में अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जिन विभागीय कार्यालयों में शासकीय योजनाओं के होर्डिंग लगे हैं। उन्हें हटाने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग के अधिकारी की है। नगरपालिका केवल सार्वजनिक स्थानों और नगर के मुख्य मार्गों पर लगे होर्डिंग, पोस्टर व बैनर को हटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें