फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमोहक झांकियों ने किया भावविभोर

Thu, 22 Oct 2015 11:54 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला महोत्सव समिति की ओर से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात बड़ी धूमधाम से निकाली गई। बारात को देखने के लिए सैकड़ों गांव के लोग डटे रहे। बारात का जगह-जगह महिलाओं और पुरुषों ने आरती उतारकर पुष्पवर्षा की। युवा डीजे की धुनों पर थिरकते रहे।
विज्ञापन


रामबारात पठकाना मोहल्ले से शुरू होकर सदर बाजार जीटी रोड होते हुए रामलीला ग्राउंड पहुंची। जहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम व जनकसुता सीता का विवाह विधि-विधान से संपन्न हुआ। इससे पहले बारात में सबसे पहले गणेश की झांकी चल रही थी। इसके बाद भगवान विष्णु-जगन्नाथ की झांकी शोभायमान थी।

लक्ष्मी-सरस्वती की झांकी अपनी अलग छटा बिखेर रही थी। झूले पर बैठे राधा-कृष्ण की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। वहीं सर्प लपेटे भगवान शंकर की झांकी का स्वरूप बच्चों का भा रहा था। कमल के फूल पर बैठे ब्रह्माजी मनोहारी रूप में दिख रहे थे। भरत-शत्रुघ्न की झांकी अलग छटा बिखेर रही थी।
विज्ञापन


शेर पर सवार दुर्गाजी का रूप लोगों को खूब भाया। गुरु वशिष्ठ व दशरथ की झांकी के पीछे राम, लक्ष्मण और विश्वामित्र की झांकी थी, जिसका बारात में आए लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। सबसे आगे चल रहे डीजे पर युवा जमकर थिरके और जय श्रीराम का उद्घोष करते रहे।

बारात की व्यवस्था पूर्व अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, रामजी पाठक, आशीष पाठक, रामलाल, सचिन पाठक, ब्रह्मशंकर पाठक ने संभाली। जीटी रोड पर बारात पहुंचने पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। गुरसहायगंज कोतवाल बीएल यादव, चौकी प्रभारी लालचंद्र यादव भारी पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें