फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: इमरजेंसी फुल... बुखार से तपता मिला तो कोई डायरिया से बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार को गर्मी के कारण मरीजों की काफी भीड़ उमड़ रही है। कोई तेज बुखार से तपता मिला, तो कोई उल्टी-दस्त से कमजोर होकर परिजनों के सहारे अंदर पहुंच रहा था। रोजाना 30 से 40 मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती किया जा रहा है, जिससे व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ा है। सुबह से शाम तक 40 मरीजों को भर्ती कर ड्रिप चढ़ाई गई।
विज्ञापन

सुबह से ही इमरजेंसी कक्ष के बाहर कुर्सियां भरी रहती हैं और अंदर डॉक्टर व स्टाफ की भागदौड़ जारी रहती है। एक बेड पर ड्रिप चढ़ती है तो दूसरे पर परिजन ठंडे पानी की पट्टी करते दिखते हैं। गंगागंज की सौम्या सिंह तेज बुखार से तपती मिलीं, जिनके परिजन सिर पर ठंडे पानी की पट्टी रख रहे थे। सलेमपुर ताराबांगर निवासी लालाराम भी तेज बुखार के कारण भर्ती हुए। मिश्रीपुर के ब्रजेश डायरिया से परेशान होकर आए, जबकि मौनी निवादा के नारायण तिवारी उल्टी-दस्त की शिकायत पर भर्ती हुए। दोपहर तक बेड खाली होने का इंतजार करना पड़ा।
जिला अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि तेज गर्मी और खानपान में लापरवाही से बुखार, उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों को धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। बाहर की खुली चीजें खाने से भी परहेज करने को कहा गया है।
विज्ञापन

वर्जन
भीषण गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड और कोल्ड वार्ड में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी तैनात किया गया है। दवाइयों का भी व्यापक इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

-डॉ. अशोक प्रियदर्शी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें