फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई घंटे बिजली कटौती से गर्मी में बिलबिलाए मरीज

विज्ञापन
गर्मी में वार्ड के अंदर बैठे मरीज व तीमारदार। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौ शैया अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर आने का नाम नहीं ले रहीं हैं। रविवार को अस्पताल में सुबह नौ बजे से गई बिजली दोपहर 12 बजे आई। इस दौरान न तो जनरेटर चला और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। भीषण गर्मी से मरीज परेशान रहे। कई तीमारदार तो मरीजों को निजी अस्पताल ले आए। साथ ही पूरे दिन सफाई न होने से अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से दुर्गंध उठती रही।
विज्ञापन

तीमारदार रंजीत, विमलेश कुमार, नई बस्ती भैनपुरा के अनूप अवस्थी, निगोह खास के शिवम दुबे, तालग्राम रोड छिबरामऊ के विनोद दुबे, कल्यानपुर के कमल का बताया कि रविवार की सुबह नौ बजे से सौ शैया अस्पताल में बिजली चली गई। दोपहर करीब 12 बजे बहाल हुई। इसके बाद कई बार आधा-आधा घंटे बिजली गई। बिजली व्यवस्था बदहाल होने से अस्पताल में सफाई नहीं हुई। भर्ती मरीज गर्मी व दुर्गंध से परेशान रहे। कई तीमारदारों ने मरीजों को वार्ड के बाहर बनी पटियों पर लिटा दिया। शाम लगभग पांच बजे मरीजों की नाराजगी को देखते हुए वार्डों की सफाई कराई गई।
तीमारदारों ने बताया कि गर्मी के कारण डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी भी वार्ड से इधर-उधर हो गए। ऐसे में आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को ढूंढने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

मशीनों में तकनीकी खराबी के चलते हुई अव्यवस्था
33 केवी विद्युत उपकेंद्र (द्वितीय) जेई करन सिंह ने बताया कि मशीनों में तकनीकी कमी आने के कारण बिजली कटौती रही। कर्मचारियों ने लगभग 3:30 बजे मशीनों की मरम्मत कर सके। उसके बाद से बिजली व्यवस्था सुचारु हो सकी।
प्राइवेट वार्डों में चले पंखे
अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने बताया कि 33 केवीए उपकेंद्र में मशीनों में खराबी के कारण कटौती की गई। लगभग आधा घंटे तक बिजली न आने पर कर्मचारियों को बुलाकर फटकार लगाई। तब जनरेटर चलवाया गया। अव्यवस्था को लेकर सीएमएस से वार्ता की जाएगी।
स्वास्थ्य खराब होने के कारण अस्पताल नहीं आया था। बिजली जाने पर जनरेटर क्यों नहीं चलाया गया। इसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- राजेश तिवारी, सीएमएस, सौ शैया अस्पताल

वार्ड के बाहर पटिया पर लेटी महिला। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें