फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवर्तमान प्रधान के घर हमला बोला, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। चुनाव में मिली हार से नाराज एक पक्ष के लोगों ने निवर्तमान प्रधान के घर पर हमला बोल दिया। पथराव में घर के बाहर खड़ी गाड़ी टूट गई। कुछ लोगों को चोटें भी लगीं। निवर्तमान प्रधान के बेटे ने 12 लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र की अनीभोज ग्राम पंचायत सुरक्षित सीट थी। यहां से निवर्तमान प्रधान जसवंत सिंह यादव एक प्रत्याशी का समर्थन कर रहे थे। दूसरे गुट के लोग भी एक अन्य प्रत्याशी का समर्थन कर रहे थे।
चुनाव परिणाम में दोनों के प्रत्याशी हार जाने पर नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने निवर्तमान प्रधान जसवंत सिंह के घर पर सोमवार की देर शाम लाठी-डंडा लेकर हमला बोल दिया। घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे पथराव कर तोड़ डाला।
विज्ञापन

इस दौरान जसवंत सिंह के पक्ष के कुछ लोगों को चोटें आई हैं। बेटे सुरजीत सिंह ने गांव के 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें