फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटे गुल रही मानपुर फीडर की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मानपुर फीडर में शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे फाल्ट आ जाने से बिजली गुल हो गई। करीब आठ घंटे बाद कर्मचारी आपूर्ति को बहाल कर सके। बिजल गुल हो जाने से 50 गांवों के आम जनमानस को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी में बिना बिजली के समय काटना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

मानपुर फीडर में कहीं पर फाल्ट आ जाने से बिजली गुल हो गई। नसरापुर, नजरापुर सहित आसपास के आधा सैकड़ा गांवों की बिजली गुल हो गई। लाइट चले जाने से काफी दिक्कतें हुईं। तिर्वा क्रासिंग के आसपास भी लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। कर्मचारी मुश्किल में फाल्ट खोज पाया। अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि बंद कालोनी में केबल जल गई थी। अंडरग्राउंड होने के कारण समय लगा है। आपूर्ति को शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें