फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी समेत 19 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार को जिले में 19 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में छिबरामऊ सीएचसी प्रभारी डॉ. कुलदीप यादव समेत दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। वहीं तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिले में संक्रमित की संख्या 3245 पहुंच गई है। अब तक 3103 लोग ठीक हो चुके हैं। मौजूदा समय 99 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। जिले में कोरोना की चपेट में आकर 43 लोगों की मौत हो चुकी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिबरामऊ के डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि सैनिटाइजेशन के लिए सीएचसी को रविवार और सोमवार तक बंद कर दिया गया।
मेडिकल कालेज में भी मिले कोरोना के मरीज
तिर्वा। औरैया जनपद के सहवाजपुर गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्ध की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने मेडिकल कालेज की इमरजेंसी के वार्ड में 16 नवंबर की शाम को भर्ती कराया। शनिवार को जांच कराने पर कोरोना की पुष्टि हुई। इसके अलावा ठठिया कस्बे से सांस की दिक्कत आने से भर्ती हुए 65 वर्षीय वृद्ध की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में इन मरीजों को देखने वाले चिकित्सकों और कर्मचारियों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें