फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन बदले गए कई परीक्षार्थियों के केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले कई परीक्षार्थियों के केंद्र बदल दिए गए। इसको लेकर डीआईओएस कार्यालय में शिक्षक व बाबू की भीड़ लगी रही। जिम्मेदारों का कहना है कि सूची में बालक-बालिका का अंतर गलत लिख जाने से दिक्कतें आईं हैं। अब उसे दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को डीआईओएस कार्यालय में कुछ विद्यालयों की ओर से परीक्षार्थियों के नाम वाली सूची दी गई, जिसमें परीक्षा केंद्र बदलने की मांग हुई। परीक्षण करने के बाद डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने उस पर मुहर लगाई। परीक्षा पटल प्रभारी अमित द्विवेदी का कहना है कि कहीं-कहीं लड़कियों के केंद्र पर कुछ लड़कों का केंद्र चला गया तो लड़कों का स्वकेंद्र हो गया। ऐसे 15-20 मामले आए। कुछ जगह लड़कियों का स्वकेंद्र रहना था, लेकिन उनको दूर के केंद्र पर भेज दिया गया। संबंधित कॉलेजों की ओर से दी गई जानकारी के बाद उसे सही कर दिया गया। बताया गया है कि बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों के नाम की सूची में बालक और बालिका का निर्धारण गलत होने से यह दिक्कतें आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें