फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सर्द हवाओं के साथ रात में हुई बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमोलर। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। पछुआ हवा चलने से सर्दी भी बढ़ गई है। सोमवार सुबह करीब चार बजे बूंदाबांदी भी हुई। इससे तापमान में गिरावट और गलन बढ़ने से लोग ठिठुरने लगे हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह जगह-जगह कोहरा की संभावना जताई है।
विज्ञापन

दिसंबर माह की शुरुआत होने के बाद सर्दी का असर बढ़ने लगा है। पिछले दो दिन से हवाओं का रुख भी बदला हुआ है। पछुआ हवा चलने से मौसम में ठंडक भी बढ़ गई है। दिन में मौसम साफ रहने के बाद चटक धूप भी खिल रही है, लेकिन सर्द हवाओं के बीच सूरज की तपिश बेअसर साबित हो रही है।
अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार का कहना है कि तेज पछुआ हवा के चलते तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का असर बढ़ने लगा है। 10 दिसंबर से कुछ जगहों पर कोहरे की संभावना है। अगले सप्ताह से तापमान में और गिरावट का अनुमान है, जिससे ठिठुरन भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें