फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रक और डीसीएम भिड़ंत में चालक की मौत, हेल्पर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। छिबरामऊ-तालग्राम मार्ग पर मंगलवार की देर रात विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी। इसके बाद डीसीएम अनियंत्रित होकर गड्ढे में घुस गई। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई और हेल्पर घायल हो गया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



मैनपुरी के थाना बेवर के इटावा रोड़ पुराना बाजार निवासी मोहित भारद्वाज (40) ट्रक लेकर रात में छिबरामऊ की ओर जा रहा था। मोहित के साथ हेल्पर लाडो (35) भी था। तालग्राम चौराहा से 200 मीटर दूर ईदगाह के पास रात 10.30 बजे ट्रक ने विपरीत दिशा में आकर डीसीएम में टक्कर मार दी। हादसे के बाद डीसीएम गड्ढे में चली गई। डीसीएम को फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के गांव धीरपुर निवासी सिंहराम (60) चला रहा था। वह वाहन मालिक विपिन कुमार के साथ तालग्राम आ रहा था। हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर केबिन में फंस गए। पुलिस ने केबिन काट कर दोनों को बाहर निकाला और तालग्राम सीएचसी भिजवाया।
गंभीर रूप से घायल होने पर दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां पर मोहित को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि हेल्पर का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि परिवार को जानकारी दे दी गई है। मेडिकल कॉलेज से मिली सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें