फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर दुल्हन की तरह सजे घर

Wed, 11 Nov 2015 10:09 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। लोगों ने अपने घरों को झालरों व दीपकों से दुल्हन की भांति सजाया। शुभ मुहूर्त में गणेश-लक्ष्मी की पूजा अर्चना करके मां लक्ष्मी व गणेश भगवान से उन्नति का आशीर्वाद मांगा। पूजा के बाद बच्चों ने गली-मोहल्लों व छतों पर जाकर जमकर आतिशबाजी का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


आसमान में सतरंगी लाइटों का नजारा दिखाई दिया। बुधवार को त्योहार के मौकों पर गली-मोहल्लों में रौनक दिखाई दी। सभी ने अपने घरों को रिमझिम झालरों से दुल्हन की भांति सजाया। पूरा कन्नौज शहर रिमझिम झालरों से पटा दिखा। लोगों ने अपने घरों में शुभ मुहूर्त में विधि-विधान पूर्वक मां लक्ष्मी व गणेश भगवान की पूजा अर्चना की।

इसके बाद लोगों ने अपने घर व बाहर दीपक जलाए। शाम पांच बजे के बाद से शुरू हुआ आतिशबाजी का दौर रुक-रुककर बराबर चलता रहा। छोटे बच्चों ने फुलझड़ी का जमकर आनंद लिया। पटाखा मार्केट में खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ देर रात्रि तक पहुंचती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें