फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरों का जीवन बचाता है रक्तदान

विज्ञापन
लायंस क्लब के रक्तदान शिविर में रक्तदान करते क्लब के सदस्य। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के एक निजी रेस्टोरेंट में लायंस क्लब की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 16 महादानियों ने रक्तदान किया। सीएमएस ने कहा कि महादानियों का रक्त दूसरों का जीवन बचाएगा।
विज्ञापन

रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। सीएमएस डा. शक्ति बसु ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान आशीष सविता, नवीन दुबे, अर्पण मिश्रा, डा. निखिल गुप्ता, प्रशांत यादव, रविकांत शुक्ला, शशिकांत शुक्ला, लायंस क्लब के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, अरुण गुप्ता, आशीष शुक्ला, प्रफुल्ल केलकर, आशुतोष मिश्रा, शमीकुत हसन, विपिन कुशवाहा, हर्षित दुबे, अंकुर जैन ने रक्तदान किया। सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल की ब्लड बैंक टीम में डा. विभांशु चतुर्वेदी, एलटी सुनील पाठक, गोविंद मिश्रा, अभिषेक प्रजापति, मिथलेश कुमारी, प्रतीक मिश्रा, राहुल कुमार, मोहम्मद शफी मौजूद रहे। इस मौके पर लायंस क्लब की ओर से पिंकू तिवारी, नईमुर्ररहमान कमर, सुमित कुशवाहा, अप्पू गुप्ता समेत विशिष्ट अतिथि जवाहर वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें