कन्नौज। ब्राह्मण का सम्मान तभी होगा जब वह संगठित होंगे। अपना सम्मान पाने के लिए उनको एकजुट रहना होगा। समाज के लोग ही समाज के दुश्मन बने हुए हैं। वह अपने समाज की मदद नहीं कर रहे हैं। इससे वह भले ऊपर उठ जाएं पर समाज इसी तरह नीचे गिरता रहेगा। यह बात परशुराम चेतना पीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री संतोष पांडेय ने कही। रविवार को आगरा जाते समय परशुराम चेतना पीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री संतोष पांडेय का परशुराम सेना प्रकोष्ठ ने फगुआ भट्टा पर फूल माला से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह संगठन किसी राजनीति से प्रेरित नहीं है। ब्राह्मण समाज का व्यक्ति किसी भी पार्टी का हो, वह सबसे पहले ब्राह्मण है। इस मौके पर परशुराम सेना प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी विष्णु कुमार शुक्ला, हिमांशु शुक्ला, अमित दुबे, जिला अध्यक्ष श्याम कुमार पांडेय, प्रवक्ता अमित तिवारी, मालती, मंडल अध्यक्ष सुधीर द्विवेदी, रजत त्रिपाठी, भानु तिवारी समेत कई परशुराम सेना प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।