फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को ले गई आगरा पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। आगरा पुलिस ने दर्जन भर वाहनों के काफिले के साथ सोमवार देर रात नगर में छापेमारी की। पुलिस दोहरे हत्याकांड केमुख्य आरोपी और उसके रिश्तेदारों को ले गई है।
विज्ञापन

आगरा के एसपी पूर्वी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बरनाहाल कुलदीप दीक्षित सहित एक सैकड़ा से अधिक पुलिस कर्मियों ने नगर के मोहल्ला इंदिरा नगर में छापा मारा। यहां से पुलिस ने हत्यारोपी की मौसेरी बहन और बहनोई को हिरासत में ले लिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस कसावा गांव पहुंची। यहां हत्यारोपी गोविंद को दबोच लिया। गोविंद आगरा के जरार में हुए दोहरे हत्याकांड में वांछित और इनामी था। पुलिस तीनों को अपने साथ आगरा ले गई। रातभर नगर में हुई कार्रवाई से छिबरामऊ पुलिस अनजान बनी रही।
हत्याकांड के बाद बहन के घर पहुंचा था आरोपी
जरार में एक तरफा प्रेम प्रसंग में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी गोविंद मौसेरी बहन के घर मोहल्ला इंदिरा नगर में आ गया था। यहां से उसके बहनोई सोमवार को अंधेरा होने पर अपनी ससुराल कसावा में नंदकिशोर सक्सेना के घर छोड़ आए थे। नंदकिशोर सक्सेना दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर पर पत्नी व बच्चे ही थे। ग्रामीणों का कहना है कि गोविंद चार घंटे भी कसावा में नहीं रुक पाया, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। नंदकिशोर सक्सेना की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। न ही उनका किसी भी प्रकार का आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन

ये है मामला
आगरा में बाह तहसील के जरार स्थित हवेली मोहल्ले में रविवार रात को एकतरफा प्रेम में गोविंद ने कामिनी (16), उसकी मां शारदा देवी (45) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी ने कामिनी को बचाने आईं भाभी रेखा पर भी चाकू से वार किया था। उन्होंने अपने बच्चे के साथ कमरे में बंद होकर जान बचा ली थी। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो गोविंद खाली प्लाट में कूदकर भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें