कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमित हो चुके लोगों को वरीयता में वैक्सीन नहीं लगेगी। अगर वह जरूरी समझें तो निजी अस्पताल में 250 रुपये खर्च कर वैक्सीन लगवा सकते हैं।
जिले में करीब 3500 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। यह उपचार के बाद ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के बाद फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अब 45 से 59 वर्ष तक के बीमार और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले के तीन अस्पतालों में अवकाश का दिन छोड़ कर नियमित वैक्सीन लगाई जा रही है। कोरोना संक्रमित हो चुके लोगों के बारे में शासन से अभी गाइड लाइन नहीं आई है। जिला प्रशासन ने इस पर विचार किया है। इन्हें आम नागरिकों की तरह वैक्सीन लगेगी।
वहीं एसीएमओ डॉ.जेजे राम का कहना है कि माना जा रहा है कि कोरोना संक्रमण की जंग जीत चुके लोगों को वैक्सीन लगवाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।