फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डीएनए टेस्ट से खुलेगा किरन की मौत का राज

विज्ञापन
फोटो :52: किरन की फाइल फोटो।
विज्ञापन
इंदरगढ़ (कन्नौज)। निचली गंग नहर किनारे सुखी पुल के पास मंगलवार तड़के चिता की लपटें उठ रही थीं। सबकुछ शांत था, लेकिन इस अंतिम संस्कार में एक अजीब सी जल्दबाजी थी। पुलिस को सूचना तक नहीं दी गई थी, तभी गांव के चौकीदार रामशंकर की पैनी नजर पड़ी और पुलिस को खबर दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता पर पानी डालकर उसे बुझाया और शव के अवशेष कब्जे में ले लिए। अब इन्हीं अवशेषों का डीएनए परीक्षण कराया जाएगा, जिससे महिला की पहचान और मौत से जुड़े कानूनी साक्ष्यों की पुष्टि होगी।
विज्ञापन

विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव के रहने वाले विनय राजपूत की 35 वर्षीय पत्नी किरन राजपूत करीब डेढ़ महीने पहले अपने पति और दो मासूम बच्चों को छोड़कर इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कन्हईपुर्वा गांव निवासी अपने प्रेमी किशोर के साथ रहने चली गई थी। पति का आरोप है कि आरोपी ने किरन को अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर घर ले जाकर इस कदर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया कि वह टूट गई। प्रताड़ना से तंग आकर सोमवार देर रात किरन ने प्रेमी के घर में ही फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद आरोपी ने पुलिस को खबर दिए बिना ही मंगलवार तड़के आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। चौकीदार की सतर्कता से चिता को बुझाकर अवशेष पोस्टमार्टम और डीएनए सैंपल के लिए भेजे गए। पति विनय की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी, उसके भाई रवि और पड़ोसी आकाश के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने (आत्महत्या दुष्प्रेरण) की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
नाबालिग निकला प्रेमी, बाल सुधार गृह भेजा
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, कागजातों की जांच में वह नाबालिग निकला है, जिसके बाद पुलिस उसकी उम्र का आधिकारिक सत्यापन करा रही है। फिलहाल आरोपी को फतेहगढ़ स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। साक्ष्यों और डीएनए रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें