फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का डीएम राकेश कुमार मिश्र ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण और ऑक्सीजन की कमी से लोगों को बचाने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर राजकीय मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। यूपीपीसीएल ऑक्सीजन प्लांट के लिए ढांचे का निर्माण करा रहा है।
गुरुवार को मेडिकल कालेज में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन

मानक के अनुसार निर्माण हो। बताया कि ऑक्सीजन प्लांट बनने से कन्नौज में हो रही ऑक्सीजन की किल्लत दूर हो जाएगी। मेडिकल कालेज में आपूर्ति निर्बाध तरीके से हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें