फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन की मौत, डीएम समेत 97 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। कोरोना की चपेट में आने से एक शिक्षक, शिक्षामित्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर डीएम राकेश कुमार मिश्र की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनको चिकित्सकों की निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है। इनके साथ ही जिले में 97 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे संक्रमितों की संख्या 8335 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण सभी पर हावी है। गुरुवार को इसकी चपेट में आने से मेडिकल कालेज तिर्वा में अनंतराम(70) निवासी अकबरपुर की मेडिकल कालेज में मौत हो गई। बीते वर्ष से अब तक 88 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को 96 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जबकि 205 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
1924 कोरोना संक्रमित को उपचार दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने दिक्कत होने पर मेडिकल कालेज तिर्वा में एंटीजन किट से कोरोना जांच कराई इस दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लगातार कोरोना संक्रमित निकलने से लोगों में कोरोना का खौफ बना हुआ है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते कम ही लोग घरों से निकल रहे हैं। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से शहर के तिर्वा रोड स्थिति गोलकुआं मोहल्ले में आठ लोग संक्रमित हो गए। इसी तरह सदर कोतवाली में एक, सीडीओ कार्यालय में एक के अलावा मेडिकल कालेज तिर्वा में पांच पैरामेडिकल स्टाफ व परिजन कोरोना संक्रमित हुए हैं। कोरोना के नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. केसी राय ने कहा कि लॉकडाउन के चलते कोरोना संक्रमण की रफ्तार धमी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें