फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सड़क सुरक्षा जागरूकता निबंध प्रतियोगिता में दिव्यांशी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सेफ्टी क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत जागरूकता के लिए हुई निबंध प्रतियोगिता में नेहरू काॅलेज की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा दिव्यांशी मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन



बुधवार को नेहरू कालेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के डाॅ. आशीष कुमार गुप्ता व डाॅ. कृष्ण कुमार ने कॉपियों की जांच की। बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा दिव्यांशी मिश्रा को प्रथम, बीए प्रथम की छात्रा साक्षी यादव द्वितीय तथा बीए प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. जयवीर सिंह ने कहा कि सड़क पर पैदल चलते समय फुटपाथ पर चलना चाहिए। फुटपाथ न होने पर सड़क से दूर दुकान या घर के पास चलना चाहिए। सड़क पार करने से पहने दोनों तरफ देखना चाहिए। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट तथा हेलमेट लगाना चाहिए। ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन

ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें तथा गति सीमा का ध्यान रखें। इस दौरान सेफ्टी क्लब के संयोजक असिस्टेंट प्रोफेसर सर्वेश कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें