फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, पांच घायल

विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे पलटी पड़ी कार। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। दिल्ली से बस्ती व आजमगढ़ जा रहे चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी व गश्ती टीम ने घायलों का यूपीडा की एंबुलेंस में उपचार किया।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उत्तम नगर( दिल्ली )निवासी कार चालक राम सिंह(32) अपनी कार से शिवम पांडेय (30) व विजय भान पांडेय (34) निवासीगण भरपुरा, थाना दुबौलिया, जिला बस्ती और प्रभाकर भारद्वाज (33) निवासी अंसर बीरपुर, थाना तरवा, जिला आजमगढ़ और पवन मिश्रा (30) निवासी बलरामपुर, थाना तुलसीपुर, जिला आजमगढ़ को दिल्ली से बस्ती और आजमगढ़ लेकर जा रहे थे। थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर के सामने चालक राम सिंह को सुबह चार बजे झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे से कार में बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह और गश्ती टीम के अनिल मिश्रा ने घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार दिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन से हटाकर टोल प्लाजा पर खड़ा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें