रामजानकी ठाकुरद्वारा परिसर में पिछले आठ दिनों से
चली आ रही श्रीमद्देवी भागवत कथा का बुधवार की रात समापन हो गया। समापन के
बाद मौजूद दर्जनों श्रद्धालुओं ने कलश व मां काली की आरती उतारी। गुरुवार
को कन्या भोज का भी आयोजन हुआ।
नवयुवक जनसेवा समिति के सौजन्य से
रामजानकी ठाकुरद्वारा परिसर में नवरात्र में देवी भागवत कथा चल रही थी।
सुबह और शाम कथावाचक देवी कथाओं का श्रवण कराते थे। कथा सुनने को
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती रही।
बुधवार रात कथा समापन के बाद हुई आरती
में कन्नौज सदर पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि
विनोद गुप्त, वरिष्ठ सपा नेता नीरज दुबे, सभासद राजा अवस्थी, मनीष
प्रजापति, पंकज गुप्त, संजीव तिवारी, संरक्षक रामप्रकाश पेंटर, अखिलेश
गुप्त, महेश पांडेय, कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र गुप्त, राजेश गुप्त गोल्डी,
नागेंद्र त्रिपाठी, ओमजी गुप्त ने मां की आरती उतारी।