फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: विकसित भारत के लिए कृषि का विकास जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि कृषि क्षेत्र में विकास और नए प्रयोगों से ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। डबल इंजन की सरकार आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज, कृषि यंत्रों पर रियायत के साथ फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखने के लिए बीमा योजना का लाभ दे रही है। इससे किसानों की आय में लगातार वृद्धि हो रही है। वह बुधवार को सदर तहसील के ग्राम नजरापुर में मुख्यमंत्री कृषि उद्यमी स्वावलंबन (एग्रीजंक्शन) जागरूकता अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्नत कृषि से ही किसानों की आय बढ़ेगी। इसके लिए मल्टी लेयर फार्मिंग, मशरूम उत्पादन का विकसित मॉडल तैयार किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा कृषक वर्मी कंपोस्ट यूनिट स्थापित कर और नए प्रयोग कर कृषि को सफल रोजगार के रूप में चुन रहे हैं। सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बंद मुर्गी फार्म शुरू करने के लिए संचालकों को प्रोत्साहित किया और कहा कि इसके लिए कांट्रेक्ट फार्मिंग के मॉडल को अपनाया जाएगा। इसमें बड़ी कंपनियों की मदद ली जाएगी, जो किसानों को चूजे, दवाई, आहार देने के साथ उत्पाद खरीदने का भी काम करेंगे। कार्यक्रम में जिले के 147 कृषि स्नातकों को प्रशिक्षण देकर कृषि आय बढ़ाने के उपाय बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें