सीएचसी में वैक्सीनेशन के लिए बैठे लोग।
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर शुक्रवार को वैक्सीन जल्द खत्म हो गई। इसके बाद पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी, मेडिकल कालेज समेत गांव-गांव टीकाकरण के लिए 14 टीमों का गठन किया है। सीएचसी में प्रतिदिन एक से दो हजार के बीच लोग टीकाकरण करा रहे हैं। शुक्रवार को सीएचसी के लिए वैक्सीन नहीं मिली। 200 डोज से टीकाकरण कराया गया। टीकाकरण के लिए सुबह से लंबी लाइन लग गई। सीएचसी में तीन घंटे के अंदर वैक्सीन समाप्त हो गई। इससे दूर-दूर से आए ग्रामीणों को लौटना पड़ गया।
वहीं चिकित्साधिकारी डॉ. राजन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को वैक्सीन नहीं मिली थी। पहले की 200 डोज बच गई थीं। इसी से काम चलाया गया। वैक्सीन आने के बाद सभी लोगों को लाभ मिल सकेगा।