फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप संभागीय निदेशक ने किया खरीद केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
Deputy divisional director inspected procurement centers - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। उप संभागीय निदेशक ने गेहूं खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारियों को काश्तकारों से संपर्क कर खरीद में तेजी लेने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्रों पर मौजूद कर्मचारियों, काश्तकारों व मजदूरों को मास्क भी वितरित किए।
विज्ञापन

रविवार को उप संभागीय निदेशक अजीत कुमार ने गेहूं खरीद का जायजा लिया। गेहूं की कम आवक देख उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों को काश्तकारों से संपर्क कर खरीद में तेजी लेने के निर्देश दिए। कहा कि शासन की मंशा के अनुसार किसानों को प्रोत्साहित करें। किसानों से संपर्क कर गेहूं लाने के लिए कहें। गेहूं खरीद के लक्ष्य को पूरा करने के लिए केंद्र प्रभारी जुट जाएं। केंद्र पर आने वाले किसानों के साथ मित्रवत व्यवहार करें।
गौरतलब है कि रविवार के अंक में अमर उजाला ने गेहूं खरीद केंद्रों तक नहीं पहुंच रहे किसान, शीर्षक के साथ समाचार प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया और गेहूं खरीद केंद्रों की जमीनी हकीकत जानने के लिए उप संभागीय निदेशक अजीत कुमार को मौके पर भेज दिया। निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव कपिल गुप्ता, प्रियांशू अग्निहोत्री, केंद्र प्रभारी संदीप कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें