फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अध्यादेश लाकर टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता को लेकर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने गुरुवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में अध्यादेश लाकर इस व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन

शिक्षकों ने ज्ञापन में बताया कि इससे देशभर के 40 लाख शिक्षक परिवार प्रभावित होंगे। इनमें चार लाख शिक्षक उत्तर प्रदेश के हैं। एनसीटीई की गाइड लाइन एवं अधिसूचना के अनुसार कोई भी सेवारत शिक्षक पात्रता परीक्षा देने की शर्तों को पूरा नहीं करता है। इस कारण परीक्षा के लिए योग्य नहीं हैं। ऐसे में शिक्षकों को नौकरी जाने का भय सता रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी, कौशलेंद्र सिंह, अरविंद राजपूत, प्रभात दुबे, घनश्याम दास, राधा पांडेय, प्रमोद कुमार, आलोक चतुर्वेदी, राकेशचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें