फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: लखीमपुर घटना के विरोध में पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। लखीमपुर खीरी के सिसैया खुर्द गांव में ग्रामीणों के साथ पुलिस द्वारा मारपीट और अमानवीय व्यवहार के विरोध में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गुरुवार को आवाज उठाई।
विज्ञापन


लोक भारती इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. रामबक्स सिंह वर्मा ने शासन-प्रशासन से छह सूत्री मांग की। कहा कि 20 सितंबर को प्रतिनिधिमंडल ने सिसैया खुर्द पहुंचकर पीड़ित ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली थी। उन्होंने घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। इसके साथ ही मारपीट में शामिल पुलिसकर्मियों, चालक, कोतवाली प्रभारी और चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी गई।
राष्ट्रीय सचिव एवं संयोजक श्रीपाल राजपूत ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल दोबारा सिसैया खुर्द पहुंचकर पीड़ितों से मिलेगा और उन्हें हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास करेगा। इस दौरान अखिल भारतीय लोधी, लोध महासभा के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष परशुराम वर्मा, जिलाध्यक्ष महेश वर्मा, योगाचार्य सत्यराम यादव, हरबंस, लोधी क्षत्रिय उत्थान समिति के अध्यक्ष रामविष्णु, कोषाध्यक्ष रामप्रकाश वर्मा, अधिवक्ता रामसेवक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें