फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जल जीवन मिशन में खराबी पर भड़के प्रभारी मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के प्रभारी एवं खादी ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यों और कानून-शांति व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अफसरों की क्लास ली। जनसमस्याओं के समाधान में हीलाहवाली पर सख्त तेवर दिखाते हुए उन्होंने साफ कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए और शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो। बैठक से पहले उन्होंने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया और छह पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान जब यह बात सामने आई कि कई जगह पाइपलाइन और टोंटी लगने के बाद भी पानी नहीं आ रहा तो उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने जल निगम को हर घर तक तुरंत पानी पहुंचाने की हिदायत दी। साथ ही सख्त लहजे में कहा कि पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत तत्काल कराई जाए। उन्हाेंने किसानों को आश्वस्त किया कि खाद का पर्याप्त स्टॉक है, इसलिए किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। अधिकारियों को वितरण की लगातार निगरानी करने को कहा गया।
बारिश से गड्ढायुक्त हुई सड़कों को ठीक करने के लिए लोक निर्माण विभाग, नगर निकायों और जिला पंचायत को अभियान चलाकर मरम्मत के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को जलभराव वाले गांवों में डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए फॉगिंग व स्वच्छता अभियान चलाने को कहा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, सीडीओ राजेंद्र श्रीवास और जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें