कुर्मी स्वाभिमान महासंघ के तत्वाधान में आगामी 10
जनवरी को मोतीझील में होने वाले प्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक
निजी गेस्ट हाउस में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में समाज के लोगों ने कहा
कि कुर्मी समाज राजनैतिक रूप से हासिए पर है। कहा कि हमारी दशा का मुख्य
कारण संगठित न होना है। संगठित न होने की वजह से किसी दल में उनकी गिनती
नहीं हो रही है। कहा कि कुर्मी महासंघ कोई राजनैतिक मंच नहीं है, पर
राजनैतिक सोच जगानी है।
आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव में कुर्मी समाज का
वोट निर्णायक की भूमिका अदा करेगा। इस मौके पर बैठक को सुशील कटियार, ममता
सचान, अवधेश कटियार, संतोष कटियार, संजेश कटियार, सतीश सचान, गिरधर कटियार,
सोनू कटियार आदि ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता रामसेवक कटियार ने
की।