फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा चक्की में साड़ी फंसने से मौत

विज्ञापन
राममूर्ति की फाइल फोटो। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
हसेरन(कन्नौज)। कारखाना चला रहे पति को खाना खाने के लिए बुलाने गई महिला की साड़ी आटा चक्की में फंस गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गुरुवार रात करीब नौ बजे इलाके के ग्राम पट्टी निवासी रामआसरे अपना आटा चक्की का कारखाना चला रहे थे। इनकी पत्नी राममूर्ति(40) पति को खाना खाने के लिए बुलाने पहुंचीं। अचानक आटा चक्की के पट्टे में साड़ी फंस गई। इससे राममूर्ति गंभीर रूप से घायल हो गईं। रामआसरे ने चक्की बंद की। तब तक मौत हो चुकी थी। जानकारी पाकर कई लोग पहुंच गए। हसेरन चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें