फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: निचली गंग नहर में मिला वृद्ध का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़िनी। निचली गंग नहर पुल के समीप पानी में बहकर आए वृद्ध के शव को नहा रहे युवकों ने बाहर निकालकर पटरी पर रख दिया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन कोई कागजात न मिलने से शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन



सोमवार करीब 11 बजे खड़िनी पुल के पास क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवक नहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान करीब 65 वर्षीय वृद्ध का शव पानी में बहता हुआ दिखाई दिया। युवकों ने शव को नहर से बाहर निकालकर पटरी पर रख दिया और मामले की सूचना ग्राम सरैया निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को दी। वृद्ध सफेद रंग की कमीज और हरे रंग का कच्छा पहने हुए था।
शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वृद्ध की मौत डूबने से हुई है। सौरिख थाना पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के थानों में फोटो भेजी लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें