फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जीरियाट्रिक वार्ड में पंखे-एसी खराब, गर्मी में मरीज बेहाल

विज्ञापन
फोटो :02: जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती बुजुर्ग मरीज। संवाद
विज्ञापन
कन्नौज। भीषण गर्मी के बीच जिला अस्पताल का जीरियाट्रिक वार्ड अव्यवस्थाओं की मार झेल रहा है। वार्ड में लगे कई पंखे और एसी खराब पड़े हैं जिससे भर्ती बुजुर्ग मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिन के समय वार्ड में तपिश रहती है और रात में भी मरीजों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


तीमारदारों का कहना है कि कई दिनों से पंखे और एसी बंद पड़े हैं लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। गर्मी के कारण मरीज बेचैन हो रहे हैं। कुछ तीमारदार हाथ से पंखा चलाकर मरीजों को राहत देने की कोशिश करते नजर आए। वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजन का कहना है कि बुजुर्ग मरीज पहले ही बीमारी से परेशान हैं। ऊपर से गर्मी उनकी हालत और खराब कर रही है।
कई मरीजों को सांस लेने में दिक्कत और घबराहट की शिकायत होने लगी है। रविवार को दोपहर के समय वार्ड में उमस इतनी ज्यादा रही कि तीमारदारों को बैठना भी मुश्किल हो रहा था। लोगों ने अस्पताल प्रशासन से जल्द खराब पंखे और एसी ठीक कराने की मांग की है। सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी का कहना है कि खराब उपकरणों की जानकारी है। जल्द मरम्मत कराकर व्यवस्था सुचारु कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें