कन्नौज। शहर के पंडित सुंदर लाल मेमोरियल डिग्री कालेज में शुक्रवार को 48वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। सांसद सुब्रत पाठक ने 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाई। पहले दिन दौड़ में छात्रा वर्ग में माधुरी और छात्र वर्ग में सुनील कुमार अव्वल रहे।
पिछले साल के छात्र चैंपियन जानू सिंह व एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय के ध्वज के साथ मार्च-पास्ट किया। सांसद सुब्रत पाठक व प्राचार्य डॉ. शशि प्रभा अग्निहोत्री ने सलामी ली। जानू सिंह ने ओलंपिक मशाल लेकर मैदान में दौड़ लगाई। मुख्य अतिथि व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि खेलकूद से समग्र विकास होता है। युवाओं का विकास करने के लिए जिले में ओलंपिक संघ का गठन किया गया है। इसका आने वाले समय में युवाओं को फायदा मिलेगा। प्राचार्य डॉ. शशि प्रभा अग्निहोत्री ने कहा कि खेलकूद से शरीर के साथ तार्किक क्षमता का विकास होता है। यह विकास भविष्य के लिए आवश्यक है। खेलकूद प्रभारी वरुण वशिष्ठ ने कहा कि प्रतिभागी बिना द्वेष भाव से प्रदर्शन करें।
वहीं छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में माधुरी देवी, सपना पांडेय, शिवानी, छात्र वर्ग में सुनील कुमार, अभिषेक शर्मा, रामकिशोर, 200 मीटर छात्रा वर्ग की दौड़ में माधुरी देवी, सपना पांडेय व सपना, छात्र वर्ग में सुनील कुमार, अवनीश कुमार, योगेश कठेरिया ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। शाटपुट थ्रो छात्र वर्ग में अवनीश कुमार, कृष्ण गोपाल, आयुष, छात्रा वर्ग में माधुरी देवी, रचना कठेरिया, कृति सिंह, डिस्कस थ्रो छात्रा वर्ग में लाली, सपना, रजनी, छात्र वर्ग में मोहम्मद अखलाक, अवनीश कुमार, आयुष, 800 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में अंकित, मोहम्मद अखलाक, राजू पाल, ऊंची कूद छात्रा वर्ग में शिवानी, माधुरी देवी, पिंकी, छात्र वर्ग में आयुष यादव, योगेश कठेरिया, रामकिशोर, हैमर थ्रो छात्र वर्ग में अवनीश कुमार, आयुष यादव, मोहम्मद अखलाक ने पहला, दूसरा, और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कालेज के प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण वाजपेयी, डॉ. कृष्णकांत दुबे, संजय शर्मा, डॉ. अजय सिंह, अमित सचान, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. प्रत्यूष चंद्र, रेनू त्यागी, शीशपाल, शिव नारायण, डॉ. संगीता पांडेय, डॉ. प्रीति शर्मा आदि मौजूद रहीं।