500 और 1000 के नोटाें को बदलवाने की मारा-मारी ग्रामीण इलाके में जबरदस्त दिखाई दे रही है। रविवार को कस्बे की एक मात्र बैंक में पैसे न बदले जाने पर ग्राहक और बैंक कर्मचारियों में झड़प हो गई। जिसमें बैंक के कैशियर काउंटर का शीशा टूट गया।
कस्बा स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में गत तीन दिनों से उपभोक्ताओं के पैसे नहीं बदले जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में जबरदस्त गुस्सा था। रविवार को सुबह से लाइन में लगे ग्रामीण जब कैश काउंटर के समीप पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि अब और पैसे नही बदले जाएंगे। इसी बात से नाराज उपभोक्ताओं और बैंक कर्मचारियाें में झड़प होने लगी।
इसी बीच धक्का-मुक्की में कैश काउंटर का शीशा टूट गया। हालांकि इससे किसी कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अफरा-तफरी देख बैंक सहायक मैनेजर आनंद गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपभोक्ताओं को बाहर निकलवाया और चैनल बंद करवाकर बाहर से लाइन लगवाई। तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ। इसके बाद जमा काउंटर पर करेंसी जमा होती रही।