फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहे सूखे, गेहूं की सिंचाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। रजबहों में पानी न आने से किसानों को आलू व गेहूं की फसल की सिंचाई करने में परेशानी हो रही है। वहीं, सिंचाई विभाग भी पानी छोड़े जाने की किसानों की मांग के प्रति लापरवाह रवैया अपना रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए किसानों को डीजल संचालित पंप सेट पर आश्रित रहना पड़ता है। डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि होती जा रही है। इससे किसानों की आय पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। लगातार बढ़ रही फसल की लागत को लेकर किसान परेशान हैं। क्षेत्र से निकली गंगनहर से बड़ी संख्या में रजबहे निकले हैं। सिंचाई विभाग की लापरवाही से या तो यह रजबहे सूखे पड़े हैं या फिर टेल तक पानी ही नहीं पहुंच रहा है। सिंचाई को लेकर किसानों की समस्याओं को भारतीय किसान यूनियन किसान गुट के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने कई बार उठाया, लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से किसानों को रजबहों के पानी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। राजा शुक्ला का कहना है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। अगर सिंचाई विभाग की नींद नहीं टूटती तो प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस संबंध में सहायक अभियंता जगदीश चंद्र ने बताया कि एक सप्ताह पहले सकरावा से खड़िनी तक खांदी कटने का मामला सामने आया था। इसके बाद पानी रुकवा दिया गया था। अब फिर रजबहों में पानी छुड़वाकर किसानों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें