फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते ट्रैक्टर से गिरा अधेड़, मौत

Sun, 17 Apr 2016 12:17 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
चलते ट्रैक्टर से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ अपनी बेटी की शादी का सामान खरीदने गया था। जानकारी के मुताबिक बरियामऊ गांव निवासी पचास वर्षीय बेचेलाल की पुत्री की बीस अप्रैल को विवाह है। वह गांव के दीवान सिंह का ट्रैक्टर मांगकर सामान खरीदने के लिए गए थे।
विज्ञापन


सामान खरीदकर वापस आते समय चालक सौरभ कुमार ट्रैक्टर को तेज गति से चला रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर मालिक को देखकर सौरभ हड़बड़ा गया और वह अपने को नियंत्रित नहीं कर सका और अपने मालिक की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बेचेलाल उछलकर नीचे आ गिरे। उनको मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें