पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार पूर्व सभासद के पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन दुर्घटना करने के बाद पुलिया से जा टकराई। पुलिया भी टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई। वैन चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बाइक सवार हेलमेट लगाए था। कस्बे के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी पूर्व सभासद कैलाश चंद्र चक का पुत्र राहुल चक (20) शुक्रवार की शाम बाइक से अपनी मौसी के यहां बदलेपुर्वा गांव जा रहा था। तिर्वा रोड पर बनियानी के निकट सामने से आ रही पिकअप वैन चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे वह उछलकर काफी दूर जा गिरा। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद वैन चालक भी नियंत्रण खो बैठा और वैन पुलिया से टकरा गई। मौके पर पहुंचे कोतवाली के एसएसआई नवीन चंद्र ने वैन को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आए।