फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की लोकेशन से पुलिस ने छुड़वाया छात्र

Sat, 17 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुशनगर से  गुरुवार सुबह अपहृत हुए छात्र को श्रीनगर व लवकुशपुरम पुलिस पुलिस ने गुरुवार शाम को छुड़वा लिया। साथ ही दो अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया। लवकुशपुरम पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

  
छतरपुर जिले के थाना लवकुशनगर के ग्राम रामूपुरा निवासी सचिन 13 पुत्र नंदु अहिरवार कक्षा आठवीं का छात्र है। गुरुवार सुबह वह कोचिंग पढ़ने गया था। रास्ते में बाइक सवार दो युवक उसे अगवा करके ले गए। श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिजवाहा गांव के जंगल में छात्र को ले जाकर परिजनों को फोन कर 25 हजार फिरौती मांगी। इस पर परिजनों ने लवकुशनगर थाने मेंघटना की तहरीर दी व अज्ञात व्यक्ति द्वारा किए गए फोन का नंबर दिया।

पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से जांच की तो सिजवाहा गांव की लोकेशन पता चली। तब एमपी पुलिस ने थानाध्यक्ष श्रीनगर नंदलाल भारती व पुलिस फोर्स के साथ सिजवाहा जंगल में तलाश की। देर रात लगभग 10 बजे पुलिस ने जंगल से छात्र सचिन को बरामद कर लिया। साथ ही पुलिस ने अपहरणकर्ता मुकेश अहिरवार व महेश निवासी सिजवाहा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


लवकुशनगर थाना पुलिस आरोपियों को अपने साथ ले गई। थानाध्यक्ष श्रीनगर नंदलाल भारती ने बताया कि सर्विलांस लोकेशन के आधार पर घटना का पर्दाफाश करने में सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें