खाई में पलटी पड़ी बस के पास मौजूद पुलिस व भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सब्जी मंडी गेट के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में चालक समेत सात यात्री घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सौरिख से सवारियां लादकर प्राइवेट बस ऊसराहार जा रही थी। बस में लगभग 20 सवारी मौजूद थीं। सब्जी मंडी गेट का पास चालक बस की रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद बस सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। हादसा के बाद बस में फंसी सवारियों में चीख-पुकार मच गई।
आस-पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंचके और बस में फंसे यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पर सौरिख थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार गौतम, चौकी इंचार्ज यशपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे में बस का चालक राजेश दुबे समेत ग्राम हरराजपुर निवासी सुनीता, सौरिख निवासी शोभा देवी, ग्राम लारियापुर के भीमदयाल, हरराजपुर की कलावती, ऊसराहार के प्रभुदयाल, ग्राम कुर्रा रंपुरा के संजू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आईं थी। पुलिस ने सातों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख भिजवाया।