फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्फोट कांड के दो घायल सौ शैय्या में भर्ती

Fri, 07 Jul 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती घायल सचिन उर्फ आलोक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांशीराम कालोनी में विस्फोट में घायल सचिन उर्फ आलोक और ऋषिपाल को गुरुवार को सैफई मेडिकल कालेज से सौ शैय्या अस्पताल के इमरजेंसी र्वाउ में शिफ्ट किया गया है। विस्फोट कांड के मास्टरमाइंड अमित सक्सेना और राहुल जाटव का सैफई में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सौ शैय्या अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के बाहर दो सिपाहियों को तैनात कर दिया गया। जनपद फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम इकलहरा निवासी हाकिम सिंह के पुत्र सचिन उर्फ आलोक के साथ उसकी बहन आरती राजपूत भी थी, जबकि अकराबाद निवासी ऋषिपाल सिंह के पिता रामबाबू बाइक से अस्पताल आए थे। इन लोगों का कहना है कि अमित सक्सेना की बातों में आकर उनके बच्चे इस घटना में फंस गए हैं। क्षेत्राधिकारी सोमेंद्र कुमार नेगी ने बताया कि सचिन और ऋषिपाल को ठीक होने पर जेल भेजा जाएगा।

मालूम हो कि 18 जून को कांशीराम कालोनी के ब्लाक 39 में तीसरी मंजिल पर बने आवास में विस्फोट हो गया था, जिसमें नीरज जाटव की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि छह लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन


- मां के इलाज के लिए पैसे लेने आया था सचिन
घायल सचिन की बहन आरती राजपूत ने बताया कि उसकी मां की तबियत खराब थी। अमित सक्सेना का कंपिल आना-जाना था। इस वजह से उसकी सचिन से जान पहचान थी और अमित का भांजा शोभित, सचिन के साथ पढ़ता था। मां की तबियत खराब होने पर सचिन ने अमित से चार हजार रुपये मांगे थे। 18 जून को रुपये लेने के लिए ही वह अमित के पास आया था, तभी वह विस्फोट हो गया। इससे पहले अमित की हरकतों के बारे में उसके परिवार को कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें